Blankets distribution drive 2023 under SAHARA A General Helping Program

हैलो दोस्तों
विद इंडिया ट्रस्ट के द्वारा बुलंदशहर में जनरल हेल्प प्रोग्राम के तहत कल रात WIT टीम ने शहर के अंदर जाकर उन ज़रूरतमन्द लोगों तक कंबल पहुंचाए जो सर्दी की कड़कड़ाती रात में बाहर रात गुज़ार रहे थे। 
सर्दी भी बहुत ज़्यादा बढ़ रही है और ऐसे में हम सभी का फ़र्ज़ बनता है कि हम आगे आकर अपने ज़रूरतमंद बहन भाईयों को सपोर्ट करें। अगर आपके पास ऐसे गर्म कपड़े हैं जो इस्तेमाल में नही आते तो अपने आसपास किसी ज़रूरतमंद को दे दें। छोटे छोटे से नेक कदमो से बड़े बड़े अच्छे बदलाव आते हैं। आइए एक दूसरे की आसानी का का कारण बने।खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। 
इसीलिए आप सभी से गुज़ारिश है कि आप हमारे इस प्रोग्राम से जुड़े और डोनेशन या आपके यूज़लैस कपड़ों के ज़रिए अपनी मदद उन ज़रूरतमन्द लोगों तक पहुंचाये। 
आप सभी खुश रहें, सेहतमंद रहें। अपने आसपास के लोगों को हर मुमकिन मदद पहुंचाते रहें। एक दूसरे के लिए आसानी का जरिया बनें। आइए हम सब मिलकर एक खुशहाल और बेहतर समाज बनायें।

Keep supporting.. spread smile  
जय हिन्द

For Donation :-

With India Trust
AC: 50200054813231
IFSC: HDFC0000770
UPI - 9311330111@paytm
For feedback and suggestion, write to us on-
withindiatrust@gmail.com
or visit-
https://withindiatrust.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

Financial help for nikah under SAHARA- A General Helping Program.

Financial help for Nikah under SAHARA-A General Helping Program